महासमुंद। शहर के समीप आवासीय प्लॉट खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए एक नई सौगात के रूप में रास इम्पीरिया प्रीमियम रेसिडेंशियल कॉलोनी का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मचेवा स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के पीछे विकसित किए जा रहे इस प्रोजेक्ट के शुभारंभ अवसर पर पहले ही दिन लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में शहरवासी और आसपास के क्षेत्रों के लोग प्रोजेक्ट देखने पहुंचे।
खास बात यह रही कि कॉलोनी के कुल 88 प्लॉट में से 19 प्लॉट की बुकिंग पहले ही दिन हो गई। शुरुआती दिन मिले इस प्रतिसाद से प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल रहा। शुभारंभ अवसर पर राकेश चंद्राकर, बंटी चावला, शशांक मोघे सहित प्रोजेक्ट से जुड़े सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान लोगों ने कॉलोनी के लेआउट, प्लॉट की उपलब्धता और प्रस्तावित सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बेहतर लोकेशन और सुनियोजित आवासीय विकास की परिकल्पना के साथ तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों ने विशेष रुचि दिखाई।
प्रोजेक्ट के लेआउट में सेंट्रल पार्क और पार्क-2 के लिए भी स्थान निर्धारित
राकेश चंद्राकर, बंटी चावला एवं शशांक मोघे ने बताया कि रास इम्पीरिया को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, शांतिपूर्ण वातावरण, सुनियोजित लेआउट, प्राइम लोकेशन और सुविधाजनक आकार के प्लॉट की अवधारणा के साथ विकसित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के लेआउट में सेंट्रल पार्क और पार्क-2 के लिए भी स्थान निर्धारित किया गया है। इसके अलावा आंतरिक सड़कों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे कॉलोनी में व्यवस्थित आवागमन और बेहतर आवासीय वातावरण की परिकल्पना की गई है। उल्लेखनीय है कि रास इम्पीरिया का रेरा पंजीयन होने के चलते पहले दिन मिले सकारात्मक प्रतिसाद ने इसे लेकर अच्छी शुरुआत के संकेत दिए हैं।
