Author: heerasingh

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बसना अंतर्गत गढ़फूलझर में सिख समाज द्वारा आयोजित विशेष कीर्तन समागम में शामिल हुए। उन्होंने गुरुनानक देव जी की पावन स्मृतियों से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया तथा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में शबद कीर्तन समागम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गढ़फूलझर आने वाले समय में एक पवित्र धाम के रूप में विकसित होने जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ राज्य का सौभाग्य है कि गुरु नानक देव जी का पावन आगमन इस धरती पर हुआ था। उस समय यहां के राजा…

Read More

रायपुर/महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी के छत्तीसगढ़ के प्रथम आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देशन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा के नेतृत्व में जिले से सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने रायपुर एयरपोर्ट में फूल-मालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के ऊर्जावान नेतृत्व में देश का युवा नई ऊर्जा, उत्साह एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा…

Read More

रायपुर/महासमुंद। चांदी के अवैध परिवहन के मामले में महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकरीबन 52 किलो चांदी बरामद की है। वाहन जांच के दौरान बसना पुलिस ने पलसापाली चेकपोस्ट पर गुरुवार को तकरीबन 90 लाख रुपए की चांदी को जब्त करते हुए इसकी जानकारी जीएसटी विभाग को भी भेजी है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार क्रमांक सीजी 23 क्यू 9222 से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां, छह चांदी जैसी सिल्लियां और नकदी बरामद की। बरामद चांदी का कुल वजन 52 किलो 528 ग्राम (रैपर सहित) बताया…

Read More

रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन की अपर मुख्य सचिव एवं महासमुंद जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने जिले के बिरकोनी, तुमगांव, बेमचा कोसरंगी धान खरीदी केन्द्रों एवं पिटियाझर मंडी का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों से धान की भराई और तौलाई के नाम पर किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाए। यदि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हमालों को धान भराई की राशि का भुगतान करने के भी निर्देश…

Read More

महासमुंद। दीपावली पर्व के उल्लास, आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को साझा करने के उद्देश्य से महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के कार्यालय परिसर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आत्मीयता, सम्मान और भक्तिभाव का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समारोह के दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने संगठन के वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने…

Read More

रायपुर/महासमुंद। जिले के करणी कृपा पावर प्लांट में एक बार फिर भीषण हादसा सामने आया है। औद्योगिक भट्ठी (किलन) की सफाई के दौरान निकले गर्म डस्ट की चपेट में आने से पांच कर्मचारी झुलस गए। हादसे में सभी पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब प्लांट में औद्योगिक भट्क ठी की सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान निकले डस्ट की चपेट में आकर पांच कर्मचारी झुलस गए। घायलों की पहचान मिथिलेश्वर, लाल सिंह, राजकुमार, भागवत…

Read More