महासमुंद। स्थानीय रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे के आयोजन का थीम “वेयर स्प्राइट मीट्स स्ट्रेंथ!” रहा। स्पोर्ट्स डे के प्रथम दिवस 27 नवंबर को विंग-1 के नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष खेल समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एकता लंगेह की उपस्थिति रही।
मशाल दौड़ ने जगाई खेल भावना की अलख
स्पोर्ट्स डे के प्रथम दिवस 27 नवंबर की शाम को विद्यालय परिसर से महामाया मंदिर तक भव्य मशाल दौड़ का आयोजन किया गया। मशाल की प्रज्ज्वलित लौ के साथ आगे बढ़ते विद्यार्थियों ने एकता, समर्पण, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का संदेश दिया। खेल दिवस के दूसरे दिन 28 नवंबर को विंग-2, 3 एवं 4 के विद्यार्थियों के लिए भव्य खेल समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभात कुमार पुलिस अधीक्षक रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की शक्ति भी विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा जीत और हार दोनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया।
योगा ड्रिल डांस ने बांधा समां, खेल प्रतियोगिताओं में दिखा दमखम
समारोह का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार योगा ड्रिल डांस रहा। खेल समारोह का प्रमुख आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल का दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे 2026 विद्यार्थियों के लिए खेल, उत्साह, उपलब्धियों और यादगार पलों का शानदार उत्सव बनकर उभरा।

