महासमुंद। तूफान से हुए भारी नुकसान से आहत किसानों ने शनिवार को चंडी मंदिर प्रांगण बोडरीदादर से आज सांकेतिक जागो जगाओ पदयात्रा शुरू हुई।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने बताया कि अकवान तूफान से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर किसानों ने किसान संघर्ष समिति के बैनर तले आज से जागो-जगाओ पदयात्रा की शुरु हुई। जिसकी मुख्य मांग कर्जा माफी और पर्याप्त फसल बीमा की मांग रही। उन्होनें कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार लगातार किसानों को छलने का काम कर रही है और आज 13 हजार का झुनझुना पकड़ा कर किसानों के जले में नमक छिड़कने का काम कर रही है।
इस आंदोलन को मुख्य रूप से अंकित बागबाहरा, सुरेश चंद्राकर, जितेंद्र क्षत्री, नोहर चक्रधारी, नोहर लहरे, अशोक नाग आदि ने उद्बोधन दिया। शुरुआत में खेमराज सिन्हा ब्लॉक अध्यक्ष, सुंदर साहू, किंग कुमार, डिगन साहू, बरसाती लाल साहू, नोहर दास लहरे, मोहर सिंह चक्रधारी, खेमराज पांडे, रवि शंकर चंद्राकर, अशोक नाग, रामानंद, धनेश्वर, घासीराम चक्रधारी, बृजलाल साहू, कृष्णा साहू, दीनूराम साहू, सनालाल, डमरू सिंह ठाकुर, जगमोहन यादव, रामधन, गपेश राम, सेवा राम, संजय चंद्राकर, सुखराम कुर्रे, धनऊ गाड़ा, योगेंद्र, मनराखन, भुखन लाल, रामेश्वर, मोहित, टीकम पटेल, सुरजीत, मोहन निराला, रामधन पटेल, खगेश्वर, हेमू, चीनी राम, जितेंद्र चंद्राकर, गोवर्धन साहू, पंचूराम, सुरेश चंद्राकर,जितेन छतरी, इंद्र कुमार चौहान, कोमल प्रसाद साहू, बोधी राम, विक्की चंद्राकर, मोहन साहू प्रमुख रूप से मौजूद थे। आज पदयात्रा बोडरीदादर, मुनगासेर, नरतोरी, तुपकबोरा, गांजर होते हुए कल टेढ़ीनारा, भदरसी,बिहाझर होते हुए बागबाहरा मुख्य मार्ग में किसान हित में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
