महासमुंद। कंटेनर से बरामद हुए एक क्विंटल से ज्यादा गांजा मामले में गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले में पूर्व में गुजरात के 02 (कैरियर) व ओडिशा से एक आरोपी (मुख्य सोर्स) को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर नियंत्रण तथा एनडीपीएस मामले में इंड टू इंड कार्रवाई के तहत फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक के पूरे नेटवर्क पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिस पर जिले में पुलिस की द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
थाना सिंघोड़ा में दर्ज अपराध क्रमांक 107/26 धारा 20(बी)ii(सी) एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी, पूछताछ एवं जब्त मोबाइल के डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर जिला आनंद (गुजरात) से गांजा मंगाने वाले मास्टर माइंड (मुख्य डेस्टिनेंशन पाइंट) दो आरोपी क्रमश: वोहरा जावेद भोई पिता इकबाल भाई 43 साल साकिन बोरसद आमलीवाला पार्क निकट वासदी चौकडी जिला आनंद गुजरात एवं मलिक जाकिर हुसैन उर्फ मंत्री पिता इल्मुददीन हुसैन 62 साल 7-182-12 भोभापाली टाउन हॉल रोड बोरसद जिला आनंद (गुजरात) को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।
मामला इस प्रकार से है कि 11.09.2026 को मुखबिर सूचना पर एक संदिग्ध कंटेनर वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे डाला में 04 प्लास्टिक बोरियों में कुल 120.060 किलो गांजा (कीमत 60,03,000 रुपये) बरामद हुआ था। कंटेनर चालक वसीम शाह पिता सबीर शाह 38 साल अमिरपुरा नडियाद थाना नडियाद जिला खेडा (गुजरात) तथा परिचालक अय्यूब खान पिता मेहताब खान 56 साल बोरसद सकरिया मोहल्ला थाना बोरसद जिला आनंद (गुजरात) द्वारा, उक्त गांजा को संबलपुर (ओडिशा) से गुजरात ले जाना बताया। तब आरोपीगण के कब्जे से अवैध गांजा, कंटेनर एवं 02 नग मोबाईल सहित कुल किमती करीबन 70,08,500 रूपये की संपत्ति को जब्त करते हुए आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 107/26 धारा 20(बी)ii (सी), एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया था।
गांजा देने वाला भी गिरफ्तार
मामले की तफ्तीश में पुलिस द्वारा इंड टू इंड कार्रवाई करते हुए प्रकरण में उक्त गांजा को देने वाला (मुख्य सोर्स) आरोपी राजेश बेहेरा उर्फ राहुल बेहेरा पिता विदेशी बेहेरा 36 साल भीतरपद थाना रियामाल जिला देवगढ़ (ओडिशा) को, पूर्व में 11-11-2026 को गिरफतार किया गया था। पुलिस द्वारा प्रकरण में सोर्स व कैरियर पर कार्रवाई के बाद नेटवर्क की अगली कड़ी यानी की जड़ पर प्रहार करने, उक्त गांजा को मंगाने वाले की खोजबीन में जुटी थी।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं सिंघोडा पुलिस टीम ने की कार्रवााई
एक के बाद एक मामले में गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए एवं जप्त मोबाइल के डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर गुजरात राज्य के जिला आनंद से मास्टर माईंड (मुख्य डेस्टिनेशन), गांजा मंगाने वाले आरोपी वोहरा जावेद भाई व मलिक जाकिर हुसैन के बारे में पुख्ता जानकारी जुटा कर दोनों को गिरफ्तार कर थाना सिंघोडा जिला महासमुंद लाकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। यह सम्पूर्ण कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
