रायपुर/महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी के छत्तीसगढ़ के प्रथम आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देशन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा के नेतृत्व में जिले से सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने रायपुर एयरपोर्ट में फूल-मालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के ऊर्जावान नेतृत्व में देश का युवा नई ऊर्जा, उत्साह एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उनका छत्तीसगढ़ आगमन प्रदेश के युवाओं के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। महासमुंद युवा मोर्चा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा। जिला महामंत्री कामेश बंजारा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके मार्गदर्शन में महासमुंद का युवा मोर्चा गांव-गांव तक संगठन को और मजबूत करेगा। जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल ने कहा कि डॉ. हेमांग जोशी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासमुंद जिला प्रभारी अनु ठेठवार, सह-प्रभारी सत्यम चंद्राकर, मिलिंद चंद्राकर, प्रणय थिटे, ब्रह्मानंद पटेल, जसराज बाला चंद्राकर, दुर्गेश सिन्हा सिंहा जिला पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
